कच्ची के खिलाफ धरना
कुशीनगर : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक विकास परिषद के कार्यकर्
कुशीनगर :
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दे पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले में धधक रहीं भट्ठियों के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल इस पर रोक की मांग की।
समूह में कलेक्ट्रेट के समक्ष एकत्रित कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुरेश भारती ने कहा कि जुल्म सहना भी अपराध को बढ़ावा देना है। हर व्यक्ति को अपने आस-पड़ोस में होने वाले अत्याचार के खिलाफ मुखर हो आवाज उठानी चाहिए। हजरत शेख ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। पुलिस की मिली भगत से कच्ची के कारोबारी इसे सहजता से अंजाम दे रहे हैं। अगर पुलिस प्रशासन चाहे तो इस पर आसानी से अंकुश लगाया जा सकता है।
धरने को अमरुद्दीन अंसारी, अनिल प्रसाद, राहुल, मृत्युंजय, सत्यनरायण चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया।
धरना पश्चात कार्यकर्ताओं ने मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कच्ची शराब के कारोबार पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की गई है।
इस मौके पर मंजू, माया, अंजलि ¨सह, साधना, संयोगिता, सूरज गिरी समेत कार्यकर्ताओं का समूह मौजूद रहा।