निकाली गई जागरुकता रैली
कुशीनगर: छह से 14 वर्ष के बच्चों की शिक्षा उनका मूलाधिकार है। इसलिए शत प्रतिशत नामांकन के लिए बेसि
कुशीनगर: छह से 14 वर्ष के बच्चों की शिक्षा उनका मूलाधिकार है। इसलिए शत प्रतिशत नामांकन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग सतत प्रयत्नशील है। स्कूल चलो अभियान इसी क्रम में एक कड़ी है जो अभिभावकों को अपने पाल्यों के नामांकन के लिए प्रेरित करता है। रैली सुकरौली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय महुई से एनपीआरसी के नेतृत्व में निकली। जिसमें शिक्षक व बच्चे शरीक होकर ग्राम पंचायत के आस पास के टोलों का भ्रमण कर लोगो को जागरूक करते हुए नारा लगाया कि घर-घर में दीप जलाएंगे, शिक्षा का उजियारा फैलाएंगे। दीप से दीप जलाएंगे, पूरे भारत को साक्षर बनाएंगे, पढ़ी लिखी जब होगी माता घर की होगी भाग्य विधाता, जो नाम नही लिखवाएगा वो जीवन भर पछताएगा जैसे नारों के साथ जब बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली तो उसका असर गांव में देखने को मिला। इस मौके पर विमलेश मिश्र, प्रधानाध्यापिका दयावती मिश्र एवं विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।