राम वन गमन का मंचन देख द्रवित हो गए दर्शक
कुशीनगर : दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही में संत शिरोमणि राम चरण दास त्यागी व हरिदास के संयोज
कुशीनगर : दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही में संत शिरोमणि राम चरण दास त्यागी व हरिदास के संयोजकत्व में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के छठवें दिन रामलीला मंचन में कलाकारों ने दशरथ कैकेयी संवाद, राम वन गमन व दशरथ मृत्यु के प्रसंग का मंचन कर दर्शकों को द्रवित कर दिया।
यज्ञ स्थल काली स्थान परिसर में आयोजित रामलीला मंचन में निर्देशक राम इकबाल शरण के निर्देशन में कलाकार चंदन कुमार, ललित कुमार, शिवम कुमार, गो¨वद, युगल किशोर ने दशरथ कैकेयी संवाद, राम वन गमन व दशरथ मृत्यु प्रसंग का जीवंत मंचन किया। इस देख दर्शक द्रवित हो उठे। भावुक लोगों की आंखे नम हो उठी। इसके पूर्व दिन में देवरिया से पधारे कथावाचक राम इकबाल दास ने कथा क्रम में बताया कि मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा से भरत को राज गद्दी व राम के लिए वन गमन की मांग की। राम ने पिता के आदेश पर पालन किया परिणाम स्वरूप दशरथ के प्राण निकल गए। इसके पूर्व रामलीला का उद्घाटन पूर्व विधायक विश्वनाथ ¨सह, ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर यादव, बीडीसी नंदलाल चौहान व एडवोकेट अशोक राय ने संयुक्त रूप से किया। यज्ञाचार्य पं. राकेश पांडेय के नेतृत्व में आचार्यो के दल ने मूल परायण पाठ किया। इस दौरान यजमान गण रमाकांत पांडेय, गंगोत्री देवी, उपेंद्र, नरेश, फेंकू, सुरेंद्र, रुग्दी देवी, संरक्षक गण प्रधान रामचंद्र राय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरूण ¨सह कुशवाहा, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, एडवोकेट पंकज ¨सह, राम सकल यादव, नीरज ¨सह, पूर्व प्रधान यमुना प्रसाद, प्रगतिशील किसान पारस नाथ ¨सह, हरेंद्र शर्मा, ब्रजेश ¨सह, गुड्डू ¨सह, सीताराम आर्य, सत्येंद्र तिवारी सहित उपेंद्र आर्य, बबलू तिवारी, देवेंद्र तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, बाबूनंद आर्य, राधेश्याम, रेशम, ललीता, सुमित्रा, मंशा, निर्मला, कौशल्या आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।