मृत्यु है शाश्वत व अंतिम सत्य : डा. पीके
कुशीनगर : मृत्यु एक शाश्वत व अंतिम सत्य है। ¨हदू धर्म में अंतिम संस्कार का महत्वपूर्ण स्थान है। मृत्
कुशीनगर : मृत्यु एक शाश्वत व अंतिम सत्य है। ¨हदू धर्म में अंतिम संस्कार का महत्वपूर्ण स्थान है। मृत्यु के बाद शरीर को पंच तत्व में विलीन करने हेतु शव का दाह किया जाता है। शवदाह गृह का निर्माण न सिर्फ पुनीत कार्य है अपितु एक पुण्यदायी कृत्य भी है।
ये बातें तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत लतवा मुरलीधर में 13.23 लाख की लागत से प्रस्तावित मोक्ष धाम का शिलान्यास करते पूर्व मंत्री डा. पीके राय ने कही। अध्यक्षीय संबोधन में प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि यह ऐसी जगह है जहां हर व्यक्ति को आना पड़ता है। आयोजक प्रधान रजनीश राय ने आभार प्रकट किया। इस दौरान बीडीओ संजय श्रीवास्तव, एसडीओ एसके राय, प्रमुख प्रतिनिधि सेवरही डा. उदय नारायण गुप्त, एडीओ पंचायत लालचंद प्रसाद, अवध ठकुराई, अर¨वद ¨सह पटेल, जितेंद्र ¨सह, पौहारी मिश्र, लालमन यादव आदि उपस्थित रहे।