जनसस्याओं को लेकर जारी रहेगा संघर्ष
कुशीनगर: सपा सरकार जनसमस्याओं की लगातार उपेक्षा कर रही है। किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जो
कुशीनगर: सपा सरकार जनसमस्याओं की लगातार उपेक्षा कर रही है। किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जो गलत है। इसको लेकर संघर्ष कर लोगों को उनका हक दिलाया जाएगा।
ये बातें विधायक विजय कुमार दूबे ने कही। वे न्याय पंचायत देवतहां बाली की कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयास का सकारात्मक पहलू आमजन के सामने है। मैंने समस्या से मुक्ति दिलाने का संकल्प ले रखा, जिसे हर हाल में पूरा करना है। कहा कि सपना है कि विधान सभा क्षेत्र को विकास के मामले में माडल के रूप में प्रस्तुत करूं। बिजली, पानी की समस्या को लेकर संकल्पित हूं। गांव-गांव सड़कें बन रही हैं। जनता खुशहाल है। सभी के अरमान पूरे हो रहे हैं। अध्यक्षता योगेंद्र तिवारी ने की तथा संचालन शैलेंद्र ¨सह ने किया। कांग्रेसियों की इस बैठक में रामेश्वर गो¨वद राव, अशोक ¨सह, जय प्रकाश ¨सह, टुन्ना पांडेय, अनिल मिश्रा, दुर्गेश ¨सह, हरिकेश, दिनेश तिवारी, शिवनेता, अविनाश शुक्ल, सत्येंद्र यादव, शैलेश तिवारी, उमेश ¨सह, अनिल आदि उपस्थित रहे।