बंदर का हमला, छत से गिरी महिला, गंभीर
कुशीनगर : कसया क्षेत्र के गांव अहिरौली राजा में गुरुवार को एक महिला उत्पाती बंदर के हमले का शिकार बन
कुशीनगर : कसया क्षेत्र के गांव अहिरौली राजा में गुरुवार को एक महिला उत्पाती बंदर के हमले का शिकार बनी। दो मंजिला छत पर गेहूं पसार रही महिला को बंदर ने धक्का दे दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घायल महिला के साथ कसया-रामकोला मार्ग लगभग आधा घंटा जाम कर, विरोध दर्ज प्रदर्शन किया।
बीते एक वर्ष से उत्पाती काला बंदर गांव में आतंक का पर्याय बना हुआ है। एक दर्जन से अधिक लोग इसके हमले में घायल हो चुके हैं। दुकानों में घुस कर हजारों रुपये का सामान नष्ट कर चुका है। सुबह लगभग 10 बजे 45 वर्षीय ज्योति पत्नी मेवालाल अपने मकान के दूसरी मंजिल पर गेंहू पसार रही थीं। इसी दौरान बंदर पहुंचा और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घायल महिला को चारपाई पर रखकर सड़क जाम कर दिया। एंबुलेंस पहुंचा तो जिला अस्पताल भेजा गया और इसी के साथ जाम समाप्त हो गया। ग्रामीण वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कहना था कि कई बार सूचना दी गई, लेकिन विभाग बंदर पकड़ने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
वनाधिकारी आरपी ¨सह ने कहा कि ग्रामीणों ने कभी भी सहयोग के लिए नहीं कहा। यदि ग्रामीण तैयार हैं तो कर्मचारियों को भेजकर बंदर पकड़वाया जाएगा।