कर्तव्यों से भटक रहा समाज: ब्रह्माशंकर
कुशीनगर : समाज अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से भटकता जा रहा है। हम अपने मां और बाप को ही भूलते जा
कुशीनगर : समाज अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से भटकता जा रहा है। हम अपने मां और बाप को ही भूलते जा रहे हैं। ऐसे परिवेश में जो पुत्र मां-बाप को याद करे वह प्रसंशा का पात्र माना जाएगा। स्व. राजमंगल गोंड़ ने नेक कर्म किया। उसी का परिणाम है कि आज उनका पुत्र उनके नाम पर गरीबों के लिए कुछ कर रहा है, जिससे स्व. गोंड़ का कृतित्व आज याद किया जा रहा है।
यह बातें कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने स्व. गोंड के चतुर्थ पूण्यतिथि के अवसर पर प्रावि प्रेमवलिया में आयोजित श्रद्धांजलि सभा, कवि सम्मेलन व कंबल वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शनिवार को कही। कुशीनगर में मैत्रेय और एयरपोर्ट को जमीन पर उतारने के प्रयास में लगा हूं, जो पूरा होगा। मुख्य अतिथि ने 250 गरीबों में कंबल बांटा तथा गांव के गणमान्य तथा वरिष्ठजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह को पूर्व विधायक रमापति गोंड, ब्लाक प्रमुख कैलासी देवी, अमित कुमार पांडेय, पप्पू पांडेय, सुनील दूबे ने भी संबोधित किया। आयोजक धमेंद्र गोंड ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर भोला नाथ मिश्र, धनेश्वर प्रसाद, अल्लाउदीन अंसारी, त्रिलोकी जायसवाल, राजेंद्र कुशवाहा, शब्बीर खां, अल्लाउदीन खां, शिवबालक ¨सह, डा. नन्हे अली, दाउद अली, निजामुद्दीन खां, विश्वजीत, रामानंद कुशवाहा, श्रीराम, चंद्रभान राय, मारकण्डेय राय, बच्चियां देवी आदि मौजूद रहे।
कर्मचारी कभी सेवा कार्य से विदा नहीं होता। सरकारी कार्य से मुक्ति मिलने के बाद सामाजिक और पारिवारिक उत्तरदायित्वों का भार उस पर आ जाता है। विदाई जीवन की एक शत्त प्रक्रिया है। इस अवसर को हर्ष के साथ मनाना चाहिए।
यह बातें कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक विदाई समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। आगे कहा कि पेसे से कोई बढ़ा-छोटा नहीं होता। हर कार्य महत्वपूर्ण है। व्यक्ति की पहचान उसके कमरें से होती है। एसडीएम जयशंकर मिश्र ने कहा कि यदि लगन सच्चा हो तो अलग राह बनाया जा सकता है। तहसील का मुखिया होने के नाते मैनें राह दिखाया तो हमारे लेखपालों ने नजीर पेस किया है। सीओ विनय कुमार ¨सह ने कहा कि कर्मचारियों को सेवा निवृत्त होने के बाद देश, समाज व परिवार का दायित्व निभाना चाहिए। कार्यक्रम को तहसीलदार सूर्यभान गिरी, थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र शुक्ल, मंत्री प्रतिनिधि अल्लाउदीन अंसारी, मीडिया प्रभारी मनोज तिवारी, लेखपाल अरविन्द पति तिवारी, कन्हैया यादव, निलेश रंजन राव, शब्बीर खां, विजय यादव, राकेश जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रिती ¨सह, अंबिकेश त्रिपाठी, राणा प्रताप राव, विजय तिवारी, रजनीकांत राव तहसील परिसर में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने राजस्व निरीक्षक पारस मिश्र, शिवनाथ यादव, हरिलाल प्रसाद, लेखपाल केदार मणि, खलील अहमद, जैनूल्लाह, कैलाश ¨सह व वशिष्ठ ¨सह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।