कैदियों के लिए जिलाधिकारी ने भेजे दो सौ कंबल
कुशीनगर: देवरिया जेल में बंद जनपद के कैदियों को ठंड की मार से बचाने के लिए एक बार फिर अपनी संवेदनशील
कुशीनगर: देवरिया जेल में बंद जनपद के कैदियों को ठंड की मार से बचाने के लिए एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिलाधिकारी लोकेश एम ने निजी पहल करते हुए दो सौ कंबल भेजा है। इससे ठंड के मौसम में कैदियों को राहत मिलेगी।
पिछले दिनों जिला जेल के निरीक्षण पर गए जिलाधिकारी ने कैदियों से मुलाकात की और बात भी। उनका हाल जाना तो ठंड की मार के उनके दर्द को भी महसूस किया। वापस लौटने के बाद सरकारी व्यवस्था न होने पर उन्होंने उन्होंने निजी पहल की और बंद कैदियों के लिए दो सौ कंबल भेजा। शनिवार को इन कंबलों को भेजने के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि निजी पहल से कंबल भेजा गया है। कैदियों को ठंड की मार से बचाने की एक पहल है। कंबल उनको ठंड से राहत देने का कार्य करेगा।
बताते चलें कि जिलाधिकारी ने निजी पहल से जनपद के मुसहर बस्तियों में राहत देने की मुहिम पहले से ही छेड़ रखी है। कैदियों के प्रति उनका यह कदम एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।