सरकारें गन्ना किसानों की दुश्मन
कुशीनगर : मौजूदा सरकारें गन्ना किसानों की दुश्मन हैं। अब किसानों को गन्ना बोना छोड़ देना चाहिए। गन्ने
कुशीनगर : मौजूदा सरकारें गन्ना किसानों की दुश्मन हैं। अब किसानों को गन्ना बोना छोड़ देना चाहिए। गन्ने के स्थान पर किसानों को सब्जी और फलों की खेती शुरू कर देनी चाहिए।
यह बातें गन्ना किसान सम्मेलन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने कही। वे गुरुवार को जागरण से बातचीत कर रहे थे। कहा कि धान का कोई खरीदार नहीं है। पिछले वर्ष का गन्ना मूल्य का भुगतान अब तक नहीं हुआ, इससे भी बड़ा मजाक क्या होगा? अब तक के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ कि मिल मालिक कहें कि हम मिल नहीं चलाएंगे। पिछले वर्ष का पूरा दाम नहीं मिला, इस वर्ष भी किसान वादे पर निर्भर हैं। किसानों की कमर टूट गई। सहकारी संस्थाएं मृत प्राय हैं। किसान कहीं भी खड़े होने की स्थिति में नहीं हैं। किसान इस स्थिति में पहुंच गए हैं कि उसे खेती छोड़ देनी चाहिए और गन्ने की जगह फलों और सब्जी की खेती शुरू करनी चाहिए जो वर्तमान में गन्ने से अधिक लाभकारी है।