Move to Jagran APP

सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्म दिन

कुशीनगर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव क

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 11:26 PM (IST)
सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्म दिन

कुशीनगर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव जीवन के प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। साथ ही समाजवादी मशाल को जलाते रहने का संकल्प लिया। संचालन जिला महासचिव मु. शुकुरुल्लाह अंसारी ने किया। जिला कार्यकारिणी के सभी नामित पदाधिकारियों के सदस्यों को बधाई दी गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बीके मिश्र, बबलू यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, जयंत कुमार सिंह, हीरालाल प्रजापति, मिठाई यादव, कमरुद्दीन पटेल, भोला यादव, आशिक अली, केश्वर कुशवाहा, उग्रसेन यादव, विभूती गुप्ता, नन्हें खां, सुनील प्रजापति, निजामुद्दीन, शंभू सिंह, गणेश सिंह, आश मुहम्मद, संजय यादव, श्रीनारायन कुशवाहा, सुरेंद्र राय, सुरेश यादव,मुनीब यादव, कृष्णमोहन शर्मा, उमाशंकर प्रसाद, दिनेश यादव, जाकिर अंसारी, मु. आलम, उमेश यादव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.