Move to Jagran APP

जीवन हेतु स्वच्छता जरूरी: ग्यालवांग द्रुकपा

कुशीनगर: बौद्ध धर्म गुरू ग्यालवांग द्रुकपा के नेतृत्व में एक न्यूज चैनल के स्वच्छ गंगा, स्वच्छ भारत

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 11:08 PM (IST)
जीवन हेतु स्वच्छता जरूरी: ग्यालवांग द्रुकपा

कुशीनगर: बौद्ध धर्म गुरू ग्यालवांग द्रुकपा के नेतृत्व में एक न्यूज चैनल के स्वच्छ गंगा, स्वच्छ भारत अभियान और इको पदयात्रा में शामिल होने आए 27 देशों के लगभग 1 हजार भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने शनिवार को प्रात: स्थानीय महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजन वंदन किया। धर्म गुरू ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण समस्त जीवधारियों के लिए जरूरी है।

loksabha election banner

इको पदयात्री शुक्रवार की शाम यहां पहुंचे थे। प्रात: काल पूजन वंदन के बाद धर्म गुरू ने उन्हें बुद्ध धर्म और दर्शन के बारे में बताते हुए उन्हें दीक्षा भी दी। धर्म गुरू ने कुशीनगर में दो दिनों के कार्यक्रम प प्रकाश डाला। पूजन वंदन के बाद पदयात्री फाजिलनगर में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में शामिल होने चले गए। बता दें कि 23 नवंबर रविवार को इको पदयात्री नगर में पदयात्रा कर अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। सायंकाल लीलावती स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पदयात्री शामिल रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी, लोक गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ और अनारा गुप्ता अपनी प्रस्तुति देंगे। 24 नवंबर सोमवार को प्रात: लुंबिनी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इस दौरान थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल, चौकी इंचार्ज प्रियंबद मिश्र, संतोष सिंह, जितेंद्र प्रताप राव, अमित राव सोनू, नन्हे शाही, अर्जुन पाण्डेय, सिद्धार्थ तिवारी, अनिल त्रिपाठी, सुनील कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.