दीपोत्सव में दिखा बच्चों का उत्साह
कुशीनगर : दीपोत्सव पर नन्हें-मुन्ने बच्चों का उत्साह परवान पर रहा। रंग बिरंगी रंगोली बच्चों को जीवन
कुशीनगर : दीपोत्सव पर नन्हें-मुन्ने बच्चों का उत्साह परवान पर रहा। रंग बिरंगी रंगोली बच्चों को जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रेरित कर रही थी। दीप जलाकर दीपावली का जश्न मनाते बच्चों की खुशियां देखने लायक रही।
अवसर था नगर के रामकोला रोड स्थित डिजनी लैंड प्ले वे स्कूल में दीपोत्सव आयोजन का। इस दौरान विभिन्न डिजाइन, रंग व आकार की बनी रंगोली आकर्षण का अहम केंद्र रही। रंगोली के बीच दीप जलाकर दीपावली मनाने में लगे बच्चों का उत्साह उपस्थितजनों को आनंदित किया। रंगोली के विविध रंग बच्चों को आगे बढ़ने, स्वावलंबी बनने व सादगी के लिए प्रेरित कर रहा था। इस दौरान प्रधानाध्यापिका ललित प्रभा ने दीपोत्सव के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पटाखों से परहेज करने का आह्वान किया। प्रबंधक मानवेंद्र मल्ल ने बच्चों को दीपावली की मंगल कामना करते हुए सभी के घर खुशियां आए ईश्वर से कामना की।
इस दौरान अमिता, प्रियंका, कुंती देवी, श्रेया, सौरभ, मयंक पांडेय, वैष्णवी जायसवाल, प्रकृति सिंह, फजल, जय सहाय, कार्तिकेय मल्ल, कृष्णा गोंड, अनिका चौबे, संपदा मिश्रा, अंश मिश्रा, देव मिश्रा, अराध्या सिंह, अनन्या सिंह, चुलबुल पांडेय, अंशुमान राज, जय सिंह, प्रकृति जायसवाल, सलेहा, अंबिका सिंह, सहरेयार आदि मौजूद रहे।