थमने का नाम नहीं ले रहा अज्ञात बीमारी का सिलसिला
कुशीनगर : दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत लोहर पट्टी के मुसहर बस्ती में अज्ञात बीमारी से पीड़ित होने
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 11:27 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 11:27 PM (IST)
कुशीनगर : दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत लोहर पट्टी के मुसहर बस्ती में अज्ञात बीमारी से पीड़ित होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं।
गांव में करीब एक माह पूर्व बीमारी ने दस्तक दी और दायरा बढ़ता गया। बीमारी संक्रामक हो चली है। एक अभी ठीक नहीं होता तो दूसरा बीमारी से ग्रसित हो जा रहा है। कई पीड़ितों की हालत नाजुक हो चली है। इनमें मुख्य रूप से सुकवारी पत्नी काशी (25) व झुलरी देवी पत्नी बुधई (45) को करीब एक वर्ष से इस बीमारी से पीड़ित बताया जाता है जिनकी हालत नाजुक है। इनके अलावा रवीना पुत्री शारदा, माया पुत्री तूफानी (9), साजन पुत्र हरेंद्र (3),च्योति पुत्री हरेंद्र (2) इस बीमारी से ग्रसित है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें