प्रसाधन को भटकती रही थाई महिला पर्यटक
कुशीनगर: महापरिनिर्वाण बुद्ध विहार परिसर स्थित प्रसाधन के बंद रहने से खास कर विदेशी पर्यटकों को असु
कुशीनगर: महापरिनिर्वाण बुद्ध विहार परिसर स्थित प्रसाधन के बंद रहने से खास कर विदेशी पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बुधवार को प्रात: थाईलैंड की एक युवती को प्रसाधन के बंद रहने से काफी देर तक भटकना पड़ा।
बुद्ध मंदिर परिसर के दक्षिण-पूरब किनारे स्थित प्रसाधन भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों के उपयोग के लिए निर्मित है, जहां कर्मचारी भी तैनात हैं। बावजूद इसके प्रसाधन के प्राय: बंद होने से पर्यटकों को विशेष कर विदेशी पर्यटकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। प्रात: काल थाईलैंड की एक युवती को प्रसाधन की आवश्यकता महसूस हुई, जब वह प्रसाधन तक पहुंची तो वह बंद मिला। उसने वहां काफी देर तक प्रतीक्षा की जब नहीं खुला तो परेशान हो उद्यान सहायक एचके दीक्षित से सहयोग मांगा। उन्होंने इसकी सूचना किसी के माध्यम से संरक्षण सहायक को दी तब जाकर प्रसाधन खुला और थाई युवती संतुष्ट हुई।
इस संदर्भ में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कुशीनगर के संरक्षण सहायक अविनाश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रसाधन हमेशा खुला रहता है। प्रात: काल कर्मचारी किसी कार्यवश गेट पर आया था। सूचना मिलते ही उसे तत्काल प्रसाधन पर भेजा गया।