स्वास्थ्य सेवाओं की खराब व्यवस्था से लोकतंत्र रक्षक सेनानी आहत
जागरण संवाददाता, कुशीनगर: लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की खराब व्यवस्था से क्षुब्ध होकर शनिवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी सेनानियों का कहना था कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का मान सम्मान बढ़ाते हुए बस में एक सहवर्ती के साथ निश्शुल्क यात्रा के साथ ही निश्शुल्क इलाज की भी व्यवस्था बनवाई है। संबंधित शासनादेश भी अधिकारियों तक पहुंच गया है। बावजूद इसके सेनानियों के साथ दुर्व्यवहार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल प्रशासन अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया तो बाध्य होकर हम शासन तक शिकायत दर्ज कराएंगे। साथ ही सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
प्रदर्शन के दौरान बंका सिंह, केशव पाठक, विजय, नागेंद्र वर्मा, अमर सिंह, कन्हैया, मुखलाल, केदारनाथ सिंह,सत्यदेव पांडेय, केशव प्रसाद, लोकई, गुलाब, रामकिशुन आदि उपस्थित रहे।