बाइक की रफ्तार नापने में दो युवक घायल
By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 11:25 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 11:25 PM (IST)
कुशीनगर : रामकोला थाने के गांव परवरपार में सोमवार की सुबह बाइक की गति नापना दो युवकों को काफी भारी पड़ गया। इस चक्कर में दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
बनकटा निवासी 18 वर्षीय दीपक व कसया थाने के गांव सोहसा पट्टी गौसी के खटिक टोली निवासी 20 वर्षीय गिरजेश दोनों मित्र हैं। सुबह लगभग 8 बजे दोनों बाइक से निकले और उसकी अधिकतम गति नापने लगे। वे ग्राम अंजहीं की ओर से खड़ंजा मार्ग पकड़ कर परवरपार आ रहे थे। अंजहीं-परवरपार मोड़ पर वे मुड़ना चाहे लेकिन गति अधिक होने के कारण बाइक नहीं मुड़ी और दोनों युवक बाइक के साथ ही सड़क पर गिर गए। दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें