अच्छे कर्म से जीवंत रहता है व्यक्ति
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 01:09 AM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 01:09 AM (IST)
कुशीनगर: व्यक्ति के अच्छे कर्म यादगार होते हैं। दुनिया में नहीं रहने पर भी लोग उसके कर्मो को याद करते हैं।
यह बातें कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी राजेश ऊर्फ गुड्डू पांडेय ने कही। वे बुधवार को साढ़ी बुजुर्ग गांव में आयोजित पूर्णमासी तिवारी के पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. तिवारी की छवि समाज में बहुत अच्छी रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि स्व. तिवारी का विचार गांधी जी के विचारों से मिलता था। कार्यक्रम को अवधेश प्रताप सिंह, आचार्य गिरिजेश तिवारी, रजनीकांत मणि, जगदीश मिश्र, अमित पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमानंद सिंह व संचालन जयप्रकाश पांडेय ने किया। कार्यक्रम आयोजक त्रिलोकी तिवारी ने आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें