ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की मौत, तीन घायल
जासं, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के इमामगंज के एक भट्ठे से कर्वी ईट पहुंचा कर लौट र
जासं, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के इमामगंज के एक भट्ठे से कर्वी ईट पहुंचा कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महगांव के मजरा पैगम्बरपुर निवासी उमेश कुमार रैदास (13) पुत्र सुखलाल इमामगंज क्षेत्र के एक ईट-भट्ठे पर काम करता था। गुरुवार की सुबह वह ईंट लादकर ट्रैक्टर से चित्रकूट जनपद के कर्वी गया था। लौटते समय रात करीब 11 बजे कर्वी के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली के नीचे दब जाने से उमेश कुमार रैदास की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कटरा निवासी नन्हें, ¨रकू व धनराज घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नन्हें की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।