Move to Jagran APP

यमुना में डूबने से किशोर की मौत

पश्चिमशरीरा, कौशांबी : पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कटरी घाट में दोस्तों के साथ यमुना में स्नान करने

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 11:01 PM (IST)
यमुना में डूबने से किशोर की मौत
यमुना में डूबने से किशोर की मौत

पश्चिमशरीरा, कौशांबी : पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कटरी घाट में दोस्तों के साथ यमुना में स्नान करने गया किशोर अचानक गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने के बाद गांव के दर्जनों लोगों ने उसकी पानी में खोज की, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना के बाद पश्चिमशरीरा पुलिस मौके पर पहुंची और इलाहाबाद के गोताखोरों को बुलाया। करीबी सात घंटे की भारी मशक्कत के बाद किशोर के शव को गहरे पानी से निकाला जा सका।

loksabha election banner

महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी रज्जनलाल की पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कटरी गांव के दिनेश के घर में ससुराल है। करीब 15 दिन पहले उनके बड़े भाई सत्यदेव मिश्रा को छोटा बेटा विवेक (13) कटरी गांव गया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे विवेक अपने कुछ दोस्तों के साथ यमुना स्नान के लिए गया था। वहां स्नान के दौरान वह गहरे पानी की ओर चला गया। कोई कुछ समझ पाता तब तक विवेक गहरे पानी में समा गया। दोस्तों ने उसे पानी में डूबते देखा तो बचाने के लिए उसके पास भागे। वह काफी देर तक पानी में उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद दोस्तों ने शोर मचाकर गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते-देखते वहां भारी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से पानी में तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पश्चिमशरीरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पानी में विवेक को खोजने का प्रयास किया। जब वह नहीं मिला तो इसकी जानकारी इलाहाबाद के गोताखोरों को दी। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने शाम करीब चार बजे विवेक के शव को गहरे पानी से खोज निकाला। वह शव लेकर बाहर निकले तो परिवार के लोगों उससे लिपट कर रोने लगे। तीन भाइयों में सबसे छोटे विवेक की मौत से दोनों गांव के लोग गमजदा हैं। थानाध्यक्ष पश्चिमशरीरा राकेश तिवारी ने बताया कि परिवार के लोग शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं है। जिसके बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.