घर से निकली किशोरी लापता
कौशांबी : पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के देवाना गांव की एक किशोरी कुछ दिनों पहले घर से गायब हो गई। परि
कौशांबी : पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के देवाना गांव की एक किशोरी कुछ दिनों पहले घर से गायब हो गई। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को किशोरी के पिता ने एसपी को तहरीर देकर गांव की एक महिला पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है।
किशोरी के पिता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 26 नवंबर की शाम करीब छह बजे उसकी बेटी शौच के बहाने घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसने बताया कि गांव की एक महिला ने बेटी को बहला-फुसला कर उसे अपनी रिश्तेदारी के एक युवक के साथ मिलकर गायब कर दिया। उसका आरोप है कि मामले की तहरीर पश्चिमशरीरा पुलिस को दी गई। इसके बाद भी पुलिस ने मामले को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।