संपत्ति के लिए विवाहिता को दिया जहर
कौशांबी : सैनी कोतवाली के फरीदागंज गांव की एक महिला को संपत्ति में हिस्सा न देना पड़े इसके लिए परिवार
कौशांबी : सैनी कोतवाली के फरीदागंज गांव की एक महिला को संपत्ति में हिस्सा न देना पड़े इसके लिए परिवार के ही लोगों ने जहर दे दिया। पड़ोसियों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार है। पीड़िता ने मामले की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनों निवासी सरोज देवी की शादी छह साल पहले सैनी कोतवाली क्षेत्र के फरीदागंज निवासी रंजीत के साथ हुई थी। करीब छह माह पहले रंजीत की सड़क हादसे में मौत हो गई। सरोज का आरोप है कि संपत्ति में हिस्सा न देना पड़े इसके लिए उसके परिवार के लोग उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे। साथ ही उसे घर छोड़कर जाने के लिए धमकते थे। शनिवार की रात उसे परिवार के लोगों मारा पीटा और जबरन जहर पिला दिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। पीड़िता ने ससुर व जेठ के खिलाफ सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं दूसरी ओर सैनी कोतवाली प्रभारी समीर ¨सह ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्ष थाने आए थे। जहां उन्होंने आपसी समझौता कर लिया। पुलिस को बिना तहरीर दिए घर चले गए।