चीनी उत्पादों के बहिष्कार का ऐलान
कौशांबी : पाकिस्तान को चीन से मिल रहे संरक्षण को लेकर सोमवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा नेताओ
कौशांबी : पाकिस्तान को चीन से मिल रहे संरक्षण को लेकर सोमवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा नेताओं के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने चीनी उत्पातों को बहिष्कार का ऐलान किया। इसके साथ ही चीन का पुतला फूंक कर विरोध जताया। मूतरगंज बाजार में चीन का पुतला फूंकने के बाद पूर्व मेजर कृष्णचंद्र साहू ने कहा कि पाकिस्तान को चीन से संरक्षण मिला है। इसी के इशारे पर वह भारत से विरोध पर उतारू हो गया है। सीमा पर लगातार सैनिकों के ऊपर हो रहे हमले के पीछे कही न कही अप्रत्यक्ष रूप से चीन का हाथ है। इसको लेकर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
भाजपा नेता रामभजन त्रिपाठी ने कहा कि चीन भारत के विरोधी देश पाकिस्तान का सहयोग कर रहा है। इसके बाद भी देश के लोग चीनी उत्पादों का प्रयोग कर रहे हैं। इस प्रकार कही न कही हम पाकिस्तान को भी मजबूत कर रहे हैं। कहा कि हम चीनी उत्पादों को प्रयोग बंद कर दे तो चीन की आर्थिक व्यवस्था कुछ प्रभावित होगी। वह अपने बारे में सोचेगा न की पाकिस्तान की मदद को लेकर कोई विचार करेगा। भाजपा मीडिया प्रभारी सूरज यादव ने कहा कि युद्ध में दुश्मन का दोस्त भी किसी दुश्मन से कम नहीं होता। चीन आजकल भारतवासियों के लिए इसी तरह हो गया है। हम चीनी उत्पादों का प्रयोग बंद कर अपनी देश भक्ति साबित कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से चाइन में बनी सामग्री के प्रयोग न करने की अपील की। इस दौरान भाजपा मूरतगंज मंडल प्रभारी दिनेश श्रीवास्तव, डा. बलवंत ¨सह, कमलेश साहू, अर¨वद शर्मा, रामसागर पाल, राजकुमार पटेल, राजेश कुशवाहा, अशोक गोस्वामी, गुलाब पटेल, मनोज शुक्ला, रामभवन मौर्या व बल्लू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।