बाइक की टक्कर से महिला घायल
चायल, कौशांबी : चरवा के रामपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 11:00 PM (IST)
चायल, कौशांबी : चरवा के रामपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार भाग निकलने में कामयाब रहा।
सेहिया थाना करारी गांव में ब्याही झुरई की बेटी ऊषा सोमवार को अपने मायके रामपुर आई थी। गांव के लोगों की माने तो देर शाम को ऊषा देवी शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। इसी समय विपरीत दिशा से आ रहे खंदेवरा गांव का बाइक सवार युवक ननका ने महिला को टक्कर मार दी। इससे ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के लोगों की माने तो युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें