घर के सामने से ट्रैक्टर गायब
सैनी, सिराथू : सैनी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुरजीता गांव में शनिवार की रात घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चो
सैनी, सिराथू : सैनी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुरजीता गांव में शनिवार की रात घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया। सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। खोजबीन के बाद भी ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। सैनी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुरजीता निवासी गिरजेश ¨सह मौर्य पुत्र समर जीत ¨सह कृषक हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ट्रैक्टर खरीदा था। शनिवार की रात ट्रैक्टर दरवाजे के बाहर खड़ा कर वह घर के अंदर सो रहे थे। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो ट्रैक्टर चोरी हो गया था। इससे लोग परेशान हो उठे। आस-पास खोजबीन की लेकिन ट्रैक्टर नहीं मिला। गिरजेश ने मामले की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज कर लिया।