Move to Jagran APP

रैली की सफलता को लेकर मंथन

कौशांबी : मंझनपुर मुख्यालय के ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को बसपा पदाधिकारियों ने बैठक की।

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 12:15 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 12:15 AM (IST)
रैली की सफलता को लेकर मंथन

कौशांबी : मंझनपुर मुख्यालय के ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को बसपा पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें इलाहाबाद में होने वाली बसपा की रैली को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने विमर्श किया। प्रदेश कोआर्डिनेटर आरके चौधरी ने कहा कि कौशांबी जिले की अलग पहचान दिलाने में पार्टी का महत्वपूर्ण स्थान है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए बसपा ने ही जिले को इलाहाबाद से अलग कर पहचान दिलाई है। पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। हर जगह अराजकतत्वों का बोलबाला है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा। इससे जनता में भी आक्रोश है। लोग परिवर्तन चाह रहे हैं। जिलाध्यक्ष हरीलाल बौद्ध ने कहा कि पदाधिकारी लोगों के बीच जाएं और बसपा के कार्यों की जानकारी लोगों को दें। बसपा सुप्रीमो ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश आज देश में अलग स्थान रखता है। कहा कि चार सितंबर को इलाहाबाद के परेड ग्राउंड में होने वाली बसपा प्रमुख की रैली में जिले से पचास हजार लोग शामिल होंगे। बैठक के दौरान ही लोगों के रैली स्थल तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान आनंद मोहन पटेल, महेश चौधरी व राजू गौतम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.