गंगा कछार में मिले मवेशी के अंग
भरवारी, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के गंगा कछार में शनिवार की दोपहर एक मवेशी के अंग मिला है। उसके
भरवारी, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के गंगा कछार में शनिवार की दोपहर एक मवेशी के अंग मिला है। उसके पास ही मवेशी का एक भ्रूण भी रेत में दबा मिला। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी के बाद भाजपा गोरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने तीन दिनों में घटना का खुलास न होने पर थाने के घेराव का अल्टीमेटम दिया है।
कोखराज के अलीगंज निवासी अप्पू यादव मवेशी पाले हैं। शुक्रवार की रात उनका एक गर्भवती मवेशी घर के बाहर से चोरी हो गई। उन्होंने सुबह खोजबीन शुरु की तो गंगा के कछार में एक स्थान पर खुर व सींग पड़ा मिला। पास ही रेत में भ्रूण दबा था। इसकी जानकारी अप्पू ने कोखराज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रमुख भक्ति नारायण कई कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में आरोपी पकड़ में नहीं आया तो थाने का घेराव किया जाएगा। कोखराज एसओ विनोद यादव ने बताया कि कुछ अंग मिले हैं, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह किस मवेशी के हैं, इसकी जांच के लिए चिकित्सकों के पास भेजा गया है।