मनरेगा की मजदूरी के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
कौशांबी : चायल तहसील के सरवाकाजी गांव के मजदूरों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को
कौशांबी : चायल तहसील के सरवाकाजी गांव के मजदूरों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि दो ग्राम प्रधानों के फेर में उनकी मजदूरी अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने डीएम से मजदूरी दिलाने की मांग की है।
सरवाकाजी गांव की नत्थी देवी, फूलमती, रमनी देवी, मुर्दी देवी, किरन, रामलखन, सत्यनारायण, शंती देवी, जिवनलाल, संतोषी, पूरनलाल व कुसुम देवी आदि ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि सितंबर 2015 में उन्होंने तालाब खुदाई का कार्य किया था। जिसकी मजदूरी उन्हें काम के बाद नहीं दी गई। तत्कालीन प्रधान ने खेत में मजदूरी के रुपये आने की बात कही थी, लेकिन अब तक किसी के खाते में रुपये नहीं आए। इसके बाद चुनाव में दूसरा व्यक्ति प्रधान हो गया। मामले को लेकर वर्तमान प्रधान भी कोई मदद से इंकार कर रहे। जिससे उनकी मेहनत की कमाई फंसी है। ग्रामीणों ने डीएम से किए गए काम की मजदूरी दिलाने की मांग की है।