गरीबों व शोषितों के ठगने का कार्य कर रही बसपा
कौशांबी : बसपा इन दिनों अपने मूल उद्देश्यों से भटक गई है। जो गरीबों व शोषित लोग सत्ता दिलाने का कार्
कौशांबी : बसपा इन दिनों अपने मूल उद्देश्यों से भटक गई है। जो गरीबों व शोषित लोग सत्ता दिलाने का कार्य कर करते हैं। उन्हीं के साथ धोखा किया जा रहा है। ये बातें करारी कस्बे में आयोजित जन सभा में बुधवार को जन अधिकार मंच की जन संस्थापक बाबू लाल कुशवाहा ने कही। उन्होंने बताया कि अन्य राजनैतिक दलों को वंचितों, शोषितों व अनुसूचित वर्ग के लोगों की वोट का महत्व का पता नही है। इस वर्ग के लोग जन अधिकार मंच में शामिल होकर अपने हक को पा सकते हैं। बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इन दिनों बड़े नेताओं को प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि वह बहुजन समाज पार्टी में 32 साल कार्य किया था। इस दौरान वंचितों, शोषितों व अनुसूचित वर्ग के कई लोगों नौकरी दिलाने का कार्य किया गया तो सियासत शुरू हो गई। जिलाध्यक्ष अतुल मौर्य ने कहा कि जन अधिकार मंच गरीबों व मजलूमों के हित के लिए संघर्ष करता रहेगा। कहा कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय व लखनऊ मे धरना प्रदर्शन कराया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाल, इरफान, मूलचंद्र निषाद, करन मौर्य, कमलेश कुमार, दिनेश, प्रदीप कुशवाहा, मंगल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।