किशोरी से द¨रदगी की कोशिश, कपड़े फाड़े
कौशांबी : चरवा इलाके की रहने वाली एक किशोरी के साथ मंगलवार की सुबह सामूहिक दुराचार का प्रयास किया गय
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 11:39 PM (IST)
कौशांबी : चरवा इलाके की रहने वाली एक किशोरी के साथ मंगलवार की सुबह सामूहिक दुराचार का प्रयास किया गया। खेत की तरफ जाते समय दो युवक उसे जबरन बंद कमरे में घसीट ले गए। मनमानी का विरोध करने पर द¨रदे कपड़े फाड़ते हुए किशोरी को निर्वस्त्र कर दिया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
द¨रदों के चंगुल से छूटी किशोरी अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची। बेटी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। मां के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ चरवा को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें