जालसाज ने पड़ोसन की जमीन का कराया बैनामा
कौशांबी : करारी इलाके के अमुरा गांव की रहने वाली एक महिला की भूमिधरी जालसाज ने बैनामा करवा ली। कब्जे
कौशांबी : करारी इलाके के अमुरा गांव की रहने वाली एक महिला की भूमिधरी जालसाज ने बैनामा करवा ली। कब्जे का विरोध करने पर फरेब का खुलासा हुआ तो महिला के होश उड़ गए। उपनिबंधन कार्यालय में अभिलेखों को देखने के बाद मंझनपुर थाने पहुंची पीड़िता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत पांच फरेबियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
सदर तहसील के अमुरा गांव की रहने वाली जानकी देवी पत्नी अर्जुन ¨सह ने बताया कि गांव में उसकी भूमिधरी बेशकीमती जमीन पड़ी है। पड़ोस के रहने वाले भूमाफियाओं ने अभिलेखों में फर्जीवाड़ा करते हुए जमीन का बैनामा करा लिया। सप्ताह भर पहले उसे जालसाजी की जानकारी हुई तो पैरो तले जमीन खिसक गई। कब्जे का विरोध करते हुए वह दूसरे दिन तहसील पहुंची। अभिलेखों को खंगालने के बाद पता चला कि उसकी भूमिधरी का बैनामा हो चुका है। जमीन एक महिला के नाम कराई गई है। जमीन बैनामा देख पीड़िता के होश उड़ गए। सोमवार को अभिलेख खंगालने के बाद वह मंझनपुर थाने पहुंची और मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच फरेबियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंझनपुर कोतवाल मोहम्मद हाशमी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।