पहले की चोरी, फिर दिया धमकी भरा पत्र
कौशांबी : महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव स्थित सहज जन सेवा केंद्र में चोरी के बाद बदमाश धमकी भ
कौशांबी : महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव स्थित सहज जन सेवा केंद्र में चोरी के बाद बदमाश धमकी भरा पत्र फेंक गए। पत्र मिलने के बाद से ही पीड़ित परिवार डरा सहमा है। पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की।
हिनौता निवासी अशोक कुमार पुत्र पृथ्वीपाल ने गांव में ही सहज जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। 17 मई को दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर लगभग ढाई लाख के उपकरण उठा ले गए थे। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को चोरों ने दोबारा दुकान को अपना निशाना बना लिया। छत पर लगा सोलर पैनल चोर खोल लग गए। इसी के साथ दुकान में धमकी भरा पत्र फेंक गए। जिसमें अशोक उसके भाई व बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद से ही अशोक के परिवार के लोग डरे सहमे है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
अशोक की दुकान में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। एक साल पहले भी चोर उसकी दुकान से सोलर पैनल खोल ले गए थे। उसकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन आज तक घटना का खुलासा नहीं हो सका।