बारीकियों से रूबरू हो रहे जवान
कौशांबी : शरीर को चुस्त रखने के साथ भावी पुलिस कर्मियों को कानून की बारीकी सिखाई जा रही है। रोजाना उ
By Edited By: Published: Tue, 24 May 2016 10:53 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 10:53 PM (IST)
कौशांबी : शरीर को चुस्त रखने के साथ भावी पुलिस कर्मियों को कानून की बारीकी सिखाई जा रही है। रोजाना उन्हे इस बात का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रतिसार निरीक्षक देवेन्द्र ¨सह चौहान और अब तक चार्ज पर रहे विजय ¨सह इन दिनों पुलिस लाइन में आए 201 जवानों को ट्रे¨नग दे रहे हैं। इन जवानों में से कुछ लेखपाल पद में चयन होने के बाद नौकरी छोड़कर चले गए। आरआइ ने बताया कि जवानों को सिखाया जा रहा है कि जनता के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए। शिकायतों का किस तरह से निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही इन्हें विषम परिस्थिति में कैसे काम करना है। इसका भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बारीकी जानने के बाद यह एक अच्छे पुलिस के जवान साबित होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें