पत्नी वियोग में युवक ने किया आत्महत्या
कौशांबी : सैनी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास गुरुवार की सुबह एक युवक को शव मिला। लोगों की जान
कौशांबी : सैनी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास गुरुवार की सुबह एक युवक को शव मिला। लोगों की जानकारी के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। सिराथू कस्बे के सराय निवासी रानू श्रीवास्तव (35) पुत्र चंद्र प्रकाश की शादी पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद से किसी न किसी बात से पत्नी से उसका विवाद होता रहता था। एक साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसके बाद से ही वह मानसिक रुप से परेशान रहने लगा। बुधवार की शाम रानू परिजनों को बिना बताए घर से गायब हो गया। सुबह उसका शव सैनी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास पड़ा मिला। लोगों की जानकारी के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए इलाहाबाद भेज दिया। परिजनों को कहना है कि पत्नी के जाने के बाद उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं रहती थी। इसी कारण उसने आत्महत्या कर लिया।