हत्या कर पिता-पुत्री का शव बोरवेल में फेंका
कौशांबी : सैनी के नूरपुर गांव से गायब पिता-पुत्री की हत्या कर शव बोरवेल में फेंक दिया गया था। दोनों
कौशांबी : सैनी के नूरपुर गांव से गायब पिता-पुत्री की हत्या कर शव बोरवेल में फेंक दिया गया था। दोनों का शव दस दिन की खासी मशक्कत के बाद बुधवार देर शाम को गांव के बाहर स्थित बोरवेल से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोहरे हत्याकांड के पीछे आठ बीघे भूमि को मुख्य कारण माना जा रहा है।
नूरपुर निवासी बद्री प्रसाद (55) पुत्र रामसरन के तीन बेटियां हैं। उन्होंने दो बेटियों की शादी कर दी थी। तीसरी बेटी सुधा (22) की शादी 28 अप्रैल को होनी थी। बीते 24 अप्रैल की शाम को बद्री प्रसाद सुधा के साथ खेत की ओर गए थे। वहां से दोनों संदिग्ध हाल में गायब हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले को लेकर बद्री के साले श्याम ¨सह ने सैनी पुलिस को परिवार के मिथलेश के खिलाफ थाने में तहरीर देकर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान गांव के लोगों ने खेतों के बीच खराब बोरवेल के पास खून के छींटे देख उसमें शव होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव निकलवाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग एक सप्ताह से पुलिस इसके लिए परेशान थी, लेकिन कोई न कोई अड़चन आने से शव को निकाला नहीं जा पा रहा था। इसके लिए नलकूप को तोड़ा गया, खोजी कुत्ता आया फिर भी शव नहीं मिला। इसके बाद मशीन मंगवाकर पाइप उखाड़ने का काम शुरू हुआ।
मंगलवार को पुलिस ने दोबारा शव को निकालने का प्रयास शुरू करवाया। लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम लगभग पांच बजे बोरवेल का आखिरी पाइप निकलते ही पिता व पुत्री की मौत का रहस्य खुल गया। एक बोरे में पिता-पुत्री का क्षत-विक्षत शव मिला। उनकी शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।