Move to Jagran APP

नहीं चालू हुआ धान क्रय केंद्र, किसान मायूस

कौशाम्बी : सिराथू तहसील क्षेत्र में धान क्रय केंद्र न खुलने से क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। धान की कट

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 11:57 PM (IST)
नहीं चालू हुआ धान क्रय  केंद्र, किसान मायूस

कौशाम्बी : सिराथू तहसील क्षेत्र में धान क्रय केंद्र न खुलने से क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। धान की कटाई के बाद रबी की फसल की तैयारी किसानों को करनी पड़ती है। जिसके लिए किसान धान बेचकर ही खाद, पानी के लिए रुपये की व्यवस्था करते हैं। प्रदेश सरकार किसानों के नाम पर डंका पीट रही है।

loksabha election banner

नवंबर माह बीत रहा है लेकिन अब तक धान क्रय केंद्र नही खोले गए हैं। समर्थ किसान पार्टी के अगुवा अजय सोनी का आरोप है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। अभी उदिहिन, पइंसा क्षेत्र में धान की तौल नहीं शुरू हुई, जिसके चलते किसान औने-पौने दाम पर व्यापारियों के हाथ बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। किसान जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हैं तो सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए दर्जनों योजनाओं का ¨ढढोरा पीट रही है। कैमा गांव के रामसजीवन जायसवाल का कहना है कि प्रकृति की मार से किसान नहीं उभर पा रहा है। वहीं सरकार द्वारा धान की तौल न कराए जाने से किसान काफी परेशान हैं। इसको लेकर दर्जनों गांव के लोग आक्रोशित है। पइंसा क्षेत्र के किसानों ने जल्द तौल शुरू कराए जाने की मांग की है। इस बाबत सिराथू एसडीएम लालजी मिश्र का कहना है कि जल्द ही क्रय केंद्र को शुरू कराया जाएगा। अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.