दुराचार में नाकाम होने पर तेजाब से हमला की धमकी
कौशांबी : चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव की एक किशोरी को गांव के ही एक युवक ने रास्ते में रोक लिया
कौशांबी : चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव की एक किशोरी को गांव के ही एक युवक ने रास्ते में रोक लिया। उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। उसकी मां ने विरोध किया तो युवक ने उसे पीट दिया। घटना की शिकायत करने पर किशोरी को तेजाब से जलाने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की तहरीर के बाद भी चरवा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी को मामले की तहरीर दी।
समसपुर गांव की एक किशोरी मंगलवार की सुबह अपनी मां के साथ खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के एक युवक ने उन्हें रोक लिया। किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। मां ने उसे रोका तो युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। साथ ही शिकायत करने पर किशोरी को तेजाब से जलाने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सहमी हुई मां-बेटी ने घटना की तहरीर चरवा पुलिस को दी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को मामले की तहरीर एसपी को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चरवा पुलिस को घटना की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।