संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला युवक
कौशांबी : कौशांबी थाना क्षेत्र के अरका ¨सघवल गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्
कौशांबी : कौशांबी थाना क्षेत्र के अरका ¨सघवल गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को घटना की जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
अरका ¨सघवल निवासी शिव कुमार पांडेय (39) पुत्र महेश पांडेय के परिवार के लोग बुधवार की सुबह किसी काम से बाहर गए थे। थोड़ी देर बाद घर की महिलाएं वापस आईं तो शिव कुमार का शव फंदे से लटक रहा था। महिलाओं ने शोर मचाकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पहुंची परिजनों ने शव को फंदे से उतार कर घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कौशांबी रामेंद्र तिवारी ने इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार किया है।