सर्पदंश से अधेड़ की मौत
कौशांबी : रविवार की सुबह सीढि़यों से उतरते समय एक अधेड़ सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों ने उसे जिला
कौशांबी : रविवार की सुबह सीढि़यों से उतरते समय एक अधेड़ सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
फतेहपुर जनपद के धाता बम्हरौली निवासी शैलेंद्र ¨सह (48) पुत्र स्व. छोटेलाल शनिवार की शाम परिवार के साथ छत में सो रहे थे। रविवार की भोर में उठकर वह नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी में बैठे एक सांप ने दंश लिया। पैर के नीचे दबने से सांप ने खिसियाकर शैलेंद्र के पैर में कई जगह काट लिया। इससे मांस भी निकल आया। शैलेंद्र ने शोर शोर मचाने लगे। आनन-फानन परिवार के लोग वहां आ गए। बुरी तरह से जख्मी शैलेंद्र को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों के बीच रोना-पिटना मच गया। पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना परिजन शव को लेकर चले गए।