Move to Jagran APP

गंगा की लहरों में समाया बालक, मौत

कौशांबी : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट में शुक्रवार की दोपहर साथियों के साथ गंगा नहाने गया

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 11:10 PM (IST)
गंगा की लहरों में समाया बालक, मौत

कौशांबी : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट में शुक्रवार की दोपहर साथियों के साथ गंगा नहाने गया बालक गहरे पानी में समा गया। साथियों ने पूरे दिन घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। दूसरे दिन जानकारी होने पर पुलिस ने शव की खोजबीन कराई। एक मछुआरे के जाल में शव फंस गया। बेटे की लाश देख परिजन दहाडे़ मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

पूरामुफ्ती निवासी शिवम (12) पुत्र रंजीत शनिवार की सुबह अपने साथी नीरज पुत्र रामबाबू, सुमित पुत्र सुखलाल, रजत पुत्र शशिकांत निवासीगण पूरामुफ्ती के साथ किताब खरीदने मीरापुर गांव की ओर गया था। घूमते-घूमते चारों फतेहपुर घाट पहुंच गए। जहां एक युवक गहरे पानी में नहीं रहा था। चारों उसे देखकर गंगा में नहाने के लिए कूद गए। इसी दौरान शिवम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। रजत ने उसे डूबते देखा तो बचाने के लिए उसकी ओर लपका, लेकिन वह खुद डूबने लगा। पास में नहा रहे युवक ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह केवल रजत को ही पकड़ पाया। शिवम गहरे पानी में समा गया। शनिवार की शाम तीनों दोस्त शिवम के परिजनों को घटना की जानकारी दिए बिना अपने घर चले गए। देर शाम तक शिवम घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे खोजने लगे। तीनों साथियों से पूछताछ की तो जो कहानी बताई सुनकर सब सन्न रह गए। रविवार की दोपहर परिवार के लोग पुलिस के साथ फतेहपुर घाट शिवम की खोजबीन को पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से शिवम की तलाश करा रही थी कि इसी दौरान एक मछुआरे के जाल में शिवम का शव फंस गया। मछुआरे ने इसकी जानकारी दी तो भागकर परिजन पहुंचे। शव देखते ही रोने-पिटने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवम दो भाई व तीन बहनों के बीच सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में रोना-पिटना मचा है।

शिवम, नीरज, सुमित व रजत चारों आपस में गहरे दोस्त थे। एक ही गांव में रहने के साथ ही चारों एक ही विद्यालय में पढ़ते थे। सभी दिन भर साथ ही रहते थे। शिवम को पानी में डूबता देख रजत ने अपनी मौत की परवाह किए बिना उसे बचाने को प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। शिवम गंगा की तेज लहरों में गायब हो गया। उसकी मौत से जहां परिवार के लोग गमजदा है वहीं तीनों साथी भी गुमसुम हैं। मौत ने उनका सबसे अजीज साथी शिवम को उनसे छीन लिया है। इसके गम उसके साथी खोए-खोए से हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.