आग से लाखों की गृहस्थी राख
कौशांबी : मंझनपुर व सिराथू तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में तीन घरों में आग लग गई। मंगलवार को ह
कौशांबी : मंझनपुर व सिराथू तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में तीन घरों में आग लग गई। मंगलवार को हुई आगजनी की घटना में लाखों की गृहस्थी सहित आधा दर्जन से अधिक बकरियां जलकर मर गई। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पा लिया। पीड़ितों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को देकर लोगों ने आíथक लाभ दिलाने की गुहार लगाई है।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी विजय पाल पुत्र छेदीलाल के घर मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी होती तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर पूरे घर को चपेट में ले लिया। आगजनी में घर के अंदर बंधी आठ बकरियों सहित लगभग दो लाख की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। सूचना के बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पा लिया। पीड़ित ने बताया कि आगजनी में घर में रखी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इससे परिवार के सामने भरण पोषण का संकट आ गया है। तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई है। इसी प्रकार टेवां निवासी सुनील कुमार पुत्र महावीर खेतों के बीच घर बनाकर रहता था। मंगलवार की दोपहर खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ मूंग में पानी लगाने चला गया। उसी दौरान चूल्हे की आग भड़क गई। अचानक भड़की आग ने घर में बने छप्पर को चपेट में ले लिया। देखते-देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। घर में आग लगने की जानकारी होते ही सुनील ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आस-पास खेतों में काम कर रहे दर्जनों ग्रामीण वहां जमा हो गए। आपसी सहयोग से आग पर काबू पा लिया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से खाने की सामग्री, बर्तन, कपड़े सहित लगभग एक लाख से अधिक की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। एक अन्य घटना में सिराथू तहसील क्षेत्र के अनेठा निवासी केशलाल पुत्र जगेश्वर के घर मंगलवार की दोपहर आग लग गई। घटना के दौरान उनकी पत्नी घर में खाना बना रही थी। अचानक लगी आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आगजनी में घर के अंदर बंधा बछड़ा बुरी तरह से झुलस गया। दो साइकिल सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। जानकारी के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझा लिया। पीड़ितों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को देकर आग से हुए नुकसान का आंकलन कर आíथक सहयोग दिलाने की मांग की है।