Move to Jagran APP

भगवान से डरो डीएम-एसडीएम : लक्ष्मीकांत

सरायअकिल, कौशांबी : अरे..डीएम, एसडीएम भगवान से डरो। ऊपर वाले की लाठी चलेगी तो कुछ नहीं बचेगा। किसानो

By Edited By: Published: Mon, 20 Apr 2015 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 12:23 AM (IST)
भगवान से डरो डीएम-एसडीएम : लक्ष्मीकांत

सरायअकिल, कौशांबी : अरे..डीएम, एसडीएम भगवान से डरो। ऊपर वाले की लाठी चलेगी तो कुछ नहीं बचेगा। किसानों को उनका मुआवजा दो, यदि नहीं दिया तो भाजपा कार्यकर्ता अफसरों को उनके घर में घरेंगे। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने चायल विधानसभा क्षेत्र के सरायअकिल में रविवार को आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित करने के बाद म्योहर गांव में किसानों से खेत में मुलाकात करने के दौरान कही।

loksabha election banner

सरायअकिल में रविवार को आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदेश सरकार के पास मुआवजा देने के लिए पर्याप्त धन है, इसके बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी किसानों का हमदर्द बनने का ढोंग कर रहे हैं। प्रदेश के दो सौ किसान मर गए। 57 दिन से वह गायब थे। थाईलैंड वह क्या कर रहे थे, पहले वह इसका जवाब दें। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की फिक्र है। भूमि अधिग्रहण बिल से लोगों को फायदा होगा, देश की तरक्की होगी। जबरन किसी से जमीन नहीं ली जाएगी। भूमि अधिग्रहण बिल पर सवाल लगाने वाली कांग्रेस यह बताए कि हरियाणा में राहुल गांधी के जीजा को हजारों हेक्टेयर भूमि कैसे मिल गई। इस मौके पर कांग्रेस के नेता अभिषेक तिवारी अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। अभिषेक तिवारी ने गदा व फरसा देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष म्योहर गांव पहुंचे और किसान ननकू और श्रीराम से मिले। सर्वे की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कोई नहीं आया। इस पर लेखपाल राजेश्वर गुप्ता से फोन पर बातचीत की। लेखपाल ने बताया कि तहसील में सर्वे रिपोर्ट बना रहे हैं। इस पर नाराजगी जताई और एडीएम रामसूरत पांडेय से मोबाइल पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने भगवान से डरो डीएम, एसडीएम.. और किसानों को मुआवजा दे, वह भी गांव-गांव जाकर। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, संजय गुप्ता, अनीता त्रिपाठी, बीपी जायसवाल, शिवदानी, विजय तिवारी, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ आदि लोग रहे।

----------------

रिकाíडंग कराने पर जताई नाराजगी

कौशांबी : सरायअकिल में भाजपा की परिवर्तन रैली की सीओ चायल आलोक मिश्र वीडियो रिकाíडंग करा रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाषण खत्म करने के बाद मंच से नीचे उतरे और सीओ को मौके पर बुलाया। सीओ से पूछा कि क्या आचार संहिता लगी है, उन्होंने इंकार किया तो वह भड़क गए। नाराजगी जताते हुए कहाकि वह इसकी शिकायत करेंगे। साथ ही सीओ को देख लेने की धमकी भी दी।

-------

माल्यार्पण कराने से किया इंकार

कौशांबी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने फूल-माला का बड़े पैमाने पर इंतजाम किया था। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष आए तो कार्यकर्ता माला लेकर आगे बढ़े तो उन्होंने कहाकि दुख की घड़ी है। किसान परेशान हैं, कोई माल्यार्पण नहीं होगा। इसके बाद कार्यकर्ता मन मसोस कर रह गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.