किसान विरोधी है प्रदेश सरकार
करारी, कौशांबी : सूबे की सरकार किसान विरोधी है। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से शासन स्तर से स
करारी, कौशांबी : सूबे की सरकार किसान विरोधी है। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से शासन स्तर से संचालित की गई जन कल्याणकारी योजना का लाभ गरीब जनता को नहीं मिल पा रहा है। ये बातें करारी के रामलीला मैदान में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना ¨सह चौहान ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। लूट, हत्या व बलात्कार जैसे अपराध तेजी से फलफूल रहा है सत्तासीन नेताओं की दखल पर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। इससे गुंडा माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। राष्ट्रीय सचिव शिवकरन ¨सह ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि खाद्यान्न निर्यात पर रोक लगाने की वजह से गेहूं व चावल का दाम काफी सस्ता हो गया है। इससे किसान टूट रहा है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की
फसल बर्बाद हो गई है, लेकिन सर्वे कराकर मुआवजा नहीं दिया गया। जनसमस्याओं को लेकर रालोद के कार्यकर्ता आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इमरान हैदर रिजवी, युवा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, नजमुल हसन रिजवी, राकेश चौरसिया, अशरफ आजाद, लक्ष्मी कांत मिश्र, मकसूद आदि मौजूद रहे।