Move to Jagran APP

किसानों के लिए कांग्रेस सड़क पर

कौशांबी : प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने सोमवार को कलेक्ट

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:38 PM (IST)
किसानों के लिए कांग्रेस सड़क पर

कौशांबी : प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए किसानों की समस्याओं के निराकरण न होने पर सड़क पर उतरने का ऐलान किया है।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहाकि ओलावृष्टि व भारी बारिश से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। क्षतिपूíत दिलाने के नाम पर किसानों के साथ प्रदेश सरकार छलावा कर रही है। जिले के अधिकांश किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। सरकार ने दो सौ करोड़ की राहत देने की घोषणा की है, जो मात्र 32 जिलों के किसानों के लिए ही पूरा होगा। प्रदेश के हर किसान को इस समय सरकार से सहायता की उम्मीद है। किसानों को उनका हक नहीं मिला तो कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्रीय किसानों के साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहाकि एनडीए की सरकार के दौरान किसानों के हित को ध्यान में रख कर कई योजनाएं संचालित हुई थीं। प्रदेश सरकार इन योजनाओं को अमल में न लाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश के हर किसान को भारी नुकसान को देखते हुए एक-एक लाख का ऋण देना चाहिए। जिला उपध्यक्ष जुगुल किशोर व पप्पू मिश्रा ने कहाकि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। हर काम माफियाओं के माध्यम से हो रहा है। इससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, लालचंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र प्रताप ¨सह, कौशलेश द्विवेदी,मो. शाहिद सिद्दीकी, रंजीत यादव, रमाकांत त्रिपाठी, अमित ¨सह, कालका ¨सह, चंद्र नारायण त्रिपाठी, अंशुल केसरवानी, विजमा केसरवानी, अर्चना केसरवानी, गुड्डू गौतम, अगलू प्रसाद कुशवाहा, राम अवतार गुप्ता, मुइन अहमद, बजरंग ¨सह व मुमताज अहमद आदि लोग रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.