पेंशन के लिए महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
कौशांबी : पेंशन की धनराशि खाता में महीनों से न पहुंचने से नाराज दर्जनों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्
कौशांबी : पेंशन की धनराशि खाता में महीनों से न पहुंचने से नाराज दर्जनों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि पूर्व में उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई पेंशन मदद योजना का लाभ मिलता था। अब पेंशन बंद कर दी गई है। इससे काफी परेशानी होती है।
विकास खंड कौशांबी क्षेत्र के उमरवल गांव निवासिनी फूलकली की अगुवाई में दर्जनों महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी राजमणि यादव को ज्ञापन देकर बताया कि वह गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हैं। पहले महारानी लक्ष्मीबाई पेंशन मदद योजना का लाभ मिलता था। एक साल से पेंशन की धनराशि खाता में नहीं भेजी गई। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धनपति ने बताया कि तीन माह पूर्व समाजवादी पेंशन की सुविधा देने के लिए कुछ लाभाíथयों का चयन किया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अनियमितता की गई है। पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में नहीं डाला गया। इससे उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। डीएम ने मामले की जांच समाज कल्याण अधिकारी को सौंपी है। शिकायत करते समय सुशीला देवी, बिट्टन, लालती, रजनी, गीता, वंदना, सुमित्रा व आशा आदि मौजूद रहीं।