भाकियू ने जाम लगा केंद्र सरकार के खिलाफ उगला जहर
कौशांबी : केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता
कौशांबी : केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंझनपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक चौराहे में किसान हंगामा करते रहे। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर जाम समाप्त कर दिया।
केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। मंझनपुर चौराहे में केंद्र सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों ने सोमवार को चक्का जाम किया। लगभग एक घंटे तक किसान चौराहे में जाम लगाए रहे। इससे पूर्व हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। पहले भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन का फैसला किया। अब तेल के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही है। जिलाध्यक्ष बलबीर ¨सह ने कहा कि सरकार किसानों के हित की बात करती है, लेकिन उसके लिए कोई नीति नहीं बनाती। बजट में भी खेती को बढ़ावा देने की बात कही है, लेकिन खेती कैसे बढ़ेगी जब इसके लिए कोई योजना ही नहीं है। किसानों की खाद, बीज व उपकरण को सस्ता करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। बैठक के बाद किसान नारेबाजी करते हुए सड़क में उतर आए। मंझनपुर चौराहे पहुंच कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का आक्रोश देखते हुए भारी मात्रा में कोतवाली प्रभारी राजेश ¨सह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। किसान पुलिस की सुनने को तैयार नहीं थे। सूचना के बाद एसडीएम एनबी ¨सह मौके पर पहुंचे। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद निराकरण का आश्वासन दिया।