कोखराज में बदमाशों का उत्पात, लाखों लूटे
कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बहरा गांव में रविवार की रात जमकर उत्पात मचाया। पीछे की
कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बहरा गांव में रविवार की रात जमकर उत्पात मचाया। पीछे की दीवार फांद कर घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो जमकर पीटा। परिजनों को लहूलुहान कर नकदी व सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। घायल परिजनों का इलाज चल रहा है।
बहरा निवासी शिवनाथ पुत्र बैजनाथ रात में परिवार के साथ सो रहा था। अचानक घर की पीछे की दीवार फांदकर चार शस्त्र बदमाश घर में घुस आए। आहट होने पर शिवनाथ की पुत्री राधा जग गई। शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग भी जग गए। बदमाशों ने असलहों के दम पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर राधा को बुरी तरह पीट दिया। घर से हजारों की नकदी व सोने-चांदी के गहने लूटकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने कोखराज थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी। कोखराज थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।