विवाद पर पत्नी को ससुराल में मारी गोली
कौशांबी : करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी। गंभीर
कौशांबी : करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में विवाहिता को इलाज के लिए इलाहाबाद के एसआरएन में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद से पति फरार है।
करारी थाना क्षेत्र के ग्राम बरइ बधवां निवासी इस्माइल की शादी गांव में ही शाहिन के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। शाहिन कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। रविवार को इस्माइल उसे मिलने ससुराल गया, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस्माइल ने उसे तमंचे से गोली मार दी। सिर में गोली लगने से शाहिन जमीन में गिर कर तड़पने लगी। अचानक घर में गोली लगने से ससुराली सकते में आ गए। वह कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ शाहिन को देख उनके होश उड़ गए। घटना के बाद पति मौके से भाग निकला। परिजनों ने शाहिन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह ने बताया कि इस्माइल पत्नी के सामने बैठकर तमंचा साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चली है। परिजनों की ओर से घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली।