एडीजी ने पुलिस लाइन व थानों की हकीकत खंगाली निरीक्षण
कौशांबी : एडीजी भवन व कल्याण ने गुरुवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। प्रशासनिक भवन, के साथ कंट्रो
कौशांबी : एडीजी भवन व कल्याण ने गुरुवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। प्रशासनिक भवन, के साथ कंट्रोल रूम के भवन की गुणवत्ता देखी। मंझनपुर कोतवाली व सैनी कोतवाली का भी निरीक्षण किया। सिपाहियों की बीट बुक देखी। पुलिस लाइन में सिपाहियों से समस्याएं पूछी। जनपद में पासपोर्ट, शस्त्र लाइसेंस आदि की प्रक्रिया निर्धारित समय पर हो रही है या नहीं, इसकी समीक्षा की। इसके बाद एडीजी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। एडीजी अपनी रिपोर्ट डीजी को देंगे।
एडीजी भवन व कल्याण बृजराज मीना गुरुवार को करीब नौ बजे पुलिस लाइन पहुंचे। सबसे पहले एडीजी ने प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। भवन की गुणवत्ता जांचने के साथ ही अभिलेखों की जांच पड़ताल की। इसके बाद कंट्रोल रूम के भवन का निरीक्षण किया। कंट्रोल के कई अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद कंट्रोल रूम के कर्मचारियों से पूछताछ की। सेवाओं का लाभ लोगों को कैसे दिया जा रहा है, इसका लेखा-जोखा लिया। इसके बाद एडीजी ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले एडीजी को गारद की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया। सिपाहियों की बीट बुक देखी। इसके अलावा आम आदमी को सेवाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं इसकी समीक्षा की। एएसपी अनिल ¨सह व सीओ सिटी पुर्णेंदु ¨सह ने बताया कि पासपोर्ट, शस्त्र पत्रावली व अन्य सत्यापन कार्य निर्धारित समय पर पूरे किए जा रहे हैं। इसके बाद एडीजी ने सदर कोतवाली के निíमत भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद एडीजी ने सैनी कोतवाली का निरीक्षण किया। एडीजी को चार जिलों का प्रभारी बनाया गया है। इनमें प्रतापगढ़, इलाहाबाद, कौशांबी और भदोही शामिल है। निरीक्षण की रिपोर्ट एडीजी पुलिस महानिदेशक को सौपेंगे।