खुलेआम काटे जा रहे हरे पेड़
कौशांबी : कीमती लकड़ियों के लिए लकड़ी माफिया पर्यावरण को नष्ट करने पर तुले हैं। वन विभाग के कर्मचारियो
कौशांबी : कीमती लकड़ियों के लिए लकड़ी माफिया पर्यावरण को नष्ट करने पर तुले हैं। वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से मिली भगत कर माफिया खुलेआम हरे पेड़ की कटान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए पेड़ों की कटान पर रोक लगाने की मांग की है।
सैनी थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों का कटान जोरों पर है। प्रतिदिन क्षेत्र के किसी न किसी गांव से बेशकीमती हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। ग्राम अकबरपुर, कजलापुर, ख्वाजकीमई, संयारा व लोंहदा आदि गांव से सैकड़ों की संख्या में हरे पेड़ काटे गए हैं। जिनकी कीमत कई लाख में आंकी जा रही है। वन विभाग की शह पर शीशम, नीम, आम आदि के पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि आला अधिकारियों के दबाव में कार्रवाई के नाम पर महज खानामूर्ति कर कर्मचारी अधिकारियों को गुमराह करते हैं। जिससे वन माफिया बेखौफ हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसपी से कर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को लोगों ने वन दारोगा अनूप ¨सह से अकबरपुर व अन्य गांव में हरे पेड़ काटने की शिकायत की। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने कटान की जांच की। उन्होंने बताया की गांव में कई हरे पेड़ काटे गए हैं। कटान करने वालों का पता लगाया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।