कलश यात्रा से श्रीमद् भागवत कथा शुरू
कौशांबी : श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से बम्हरौली गांव भक्तिमय हो गया है। कथा की शुरुआत से पहले गांव
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 09:26 PM (IST)
कौशांबी : श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से बम्हरौली गांव भक्तिमय हो गया है। कथा की शुरुआत से पहले गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर देवताओं को निमंत्रण दिया।
सिराथू तहसील क्षेत्र के बम्हरौली गांव में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इसकी शुरूआत कलश यात्रा से हुई। इसमें गांव की दर्जनों महिलाएं सिर पर कलश लेकर भ्रमण किया। इसके माध्यम से देवताओं को आमंत्रित किया गया। वहीं मथुरा से आए श्यामानंद गिरि महराज द्वारा श्रीकृष्ण की कथाओं का वर्णन किया किया। पहले दिन श्रीकृष्ण की कथाओं को सुनकर ग्रामीण भगवान की भक्ति में डूब गए। आयोजक राजाराम केशवानी ने भक्तों से भागवत कथा में शामिल होने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें